कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश

आकड़ों के आईने में कैराना लोकसभा संसदीय क्षेत्र

कैराना लोकसभा सीट में दलित, जाट, कश्यप, गुर्जर वोट में सेंध लगाने के लिए सभी पार्टी जोर आजमाइश कर रही हैं।

भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने इकरा हसन को उम्मीदवार बनाया है। क्षत्रिय श्रीपाल राणा बसपा प्रत्याशी हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम 23%, अनुसूचित जाति 17.2, गुर्जर 7.7%, वैश्य 4.6% जाट 17.5%, त्यागी 3.4%, ठाकुर 8.2, ब्राह्मण 7.4% सैनी व अन्य पिछड़ी जाति 11.0% है।
इस सीट पर तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी लड़ाई है।

कैराना संसदीय क्षेत्र में शामली की 3 और सहारनपुर की 2 विधानसभा सीटें आती है। कैराना लोकसभा चुनाव में 17 लाख 18 हजार 317 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 800518 और पुरुष मतदाता 921820 हैं। थर्ड जेंडर की संख्या 871 है। इनके लिए 893 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 1750 बूथ बनाए गए है। इस संसदीय क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

आकड़ों के आईने में 1952 से 2019 तक लोकसभा चुनाव विश्लेषण और 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम-