The Data Street – December 2022 ISSUE

पिछले ढाई दशक से हम डाटा से जुड़े कार्य कर रहे हैं। यूरीड मीडिया पोर्टल भी है। जिसमें निरंतर डाटा से जुड़ी खबरें एवं जानकारी आती रहती हैं। विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव परिणाम की विश्लेषणात्मक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। मेरे मित्र डॉक्टर अनिल चतुर्वेदी की इच्छा थी कि डाटा नाम से कोई मासिक पत्रिका एवं पोर्टल शुरू किया जाए। जिसमें समाज से जुड़ी विभिन्न खबरें, चुनाव विश्लेषण व केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं की जमीनी हकीकत, डाटा आधारित जानकारी दी जाए। डॉक्टर चतुर्वेदी और मेरा 42 वर्षों से छात्र जीवन से सम्बन्ध रहा है। उनके इस प्रेरणा एवं सुझाव पर ही “द डाटा स्ट्रीट” पत्रिका और वेबसाइट/पोर्टल शुरू किया जा रहा है लेकिन मेरे लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा है कि मेरे मित्र जिनके सुझावों एवं सहयोग से द डाटा स्ट्रीट मासिक पत्रिका व पोर्टल आरंम्भ करने जा रहा हूँ वह मेरे प्रिय अभिन्न मित्र डॉक्टर अनिल चतुर्वेदी का एक गंभीर बीमारी के कारण 7 अक्टूबर 2022 को अचानक निधन हो गया। जिससे मुझे गहरा सदमा लगा लेकिन मैंने निश्चय किया कि डॉक्टर अनिल चतुर्वेदी के सुझावों के अनुसार उनकी स्मृति में पत्रिका /पोर्टल की शुरूआत करूंगा। यह पहला अंक स्वर्गीय डॉ अनिल चतुर्वेदी को समर्पित है। जिसमें उनके लेख दिए जा रहे हैं।

पत्रिका एवं पोर्टल दोनों डाटा आधारित होंगे। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास कि आपका सहयोग एवं आशीर्वाद पूर्व की भांति मिलता रहेगा।

 

Loader Loading…
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [57.13 MB]