5 दिसंबर 2024 को देवेंद्र फड़णवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। 2014 में तब पहला मौका था जब फडणवीस राज्य के सीएम बने और पूरे पांच साल सरकार चलाई। दूसरी बार उन्होंने सीएम पद की शपथ तो ली लेकिन बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया। तीसरी बार उन्होंने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
चाचा को मात देकर तीसरी बार डिप्टी सीएम बने अजीत पवार
23 नवंबर 2019 को, उन्होंने एनसीपी से नाता तोड़ लिया और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि सरकार गिर गयी और वह बाद में वह एनसीपी में लौट आए। महाविकास अघाड़ी सरकार में उन्होंने उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। 2022 में शिवसेना में फूट के कारण महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। अजीत पवार पार्टी को लेकर महायुक्ति सरकार में चले गए और उपमुख्यमंत्री बने।
बाल ठाकरे के असली पुत्र उद्धव को झटका देकर सीएम से डिप्टी सीएम बने शिंदे
एकनाथ शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 2019 में चुने गए थे विधायक दल के नेताबने। शिन्दे के विद्रोह के परिणामस्वरूप, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। शिन्दे ने सफलतापूर्वक भाजपा-शिवसेना गठबन्धन को फिर से स्थापित किया और 20वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बने।






