शरद पवार ने बारामती विधानसभा चुनाव में ऐसा चक्रव्यूह बनाकर अजित पवार को घेरा है कि उनके लिए जीत आसान नहीं रह गयी है। अजीत के खिलाफ पोते युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है निश्चित रूप से अजीत पवार को शरद पवार की बेटी सुप्रिया शूले के खिलाफ पत्नी को लड़ाया था यह उसी का जवाब है। शरद पवार ऐसे नेता है जो धोखेबाजों को समय देखकर जवाब जरूर देते हैं। अजीत पवार ने जिस तरह से पार्टी छीना, सिंबल छीना और बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा इससे शरद पवार बहुत ही अपमानित हुए। लेकिन मराठा सरदार की बूढ़ी हुंकार ने बेटी को जिताया और अब शरद पवार विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा कर अजीत को अहसास दिला देंगे कि तुम्हें ऊँगली पकड़ कर सियासत में फर्श से शिखर तक पहुंचाया और बदले में अपमान किया है तो सियासत में शिखर से धरातल पर ला सकते हैं।
Latest Posts
- टी एन शेषन के निर्वाचन आयोग की साख को राजीव कुमार ने गिराया

- महाकुंभ में मृतकों की संख्या सियासत में फंसी

- अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा US का मिलिट्री प्लेन

- राहुल बोले- बेरोजगारी की समस्या का समाधान न तो UPA सरकार कर पाई, न ही NDA

- मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है, दिल्ली की रैली में पीएम मोदी


